द्रोण महोत्सव 2026 का नौवां दिन: कल अंतिम दिन, अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील

देहरादून। सहस्त्रधारा / आई.टी. पार्क रोड पर आयोजित द्रोण महोत्सव 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। महोत्सव के नौवें दिन भी यहां लोगों की आवाजाही बनी रही और कई स्टॉलों पर खरीदारी देखने को मिली। मेले में आए लोगों ने हस्तशिल्प, घरेलू सामान, पारंपरिक वस्त्र, पहाड़ी उत्पाद और अन्य स्थानीय चीजों को पसंद किया।

इस महोत्सव का आयोजन भारतीय ग्रामोत्थान संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि कल महोत्सव का अंतिम दिन है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंचें और यहां लगे स्टॉलों से खरीदारी कर कारीगरों का मनोबल बढ़ाएं।

मेले में Radio Rishikesh की टीम भी लगातार लोगों के साथ जुड़ी हुई है। आज भी रेडियो ऋषिकेश द्वारा कई लोगों के साथ छोटे-छोटे कंटेस्ट और गेम खेले गए, जिनमें बच्चों और युवाओं ने भाग लिया और अच्छा समय बिताया। खास बात यह रही कि आज मेले में काफी संख्या में बच्चे भी पहुंचे। बच्चों ने यहां बने सेल्फी पॉइंट पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ सेल्फी ली और मेले का आनंद लिया। आयोजकों का कहना है कि कल द्रोण महोत्सव का अंतिम दिन है, इसलिए देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के लोग इस अवसर का लाभ उठाएं, मेले में आएं, स्थानीय उत्पादों को देखें और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *