हनुमान जयंती पर गुरुवार को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने रघुनाथ मंदिर, मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, वैष्णो सेवा आश्रम हनुमान मंदिर, रामानंद आश्रम समेत अन्य मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती हमें भगवान हनुमान के अदम्य साहस, निस्वार्थ सेवा और अटूट भक्ति की प्रेरणा देती है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस पावन पर्व पर समाज में भाईचारा, सद्भाव और सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाएं।

