यूपी में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; जानें मौसम का ताजा हाल

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम का हाल बिगड़ा हुआ है। यूपी में अगले तीन दिनों में ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पांच और छह फरवरी, 9 और 10 फरवरी को पश्चिमी हिमालक्षी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, छह फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह/रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 0-5 डिग्री सेल्सियस था, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच से 10 डिग्री और उत्तर पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में कई जगहों पर 10-15 सेल्सियस था।

इन राज्यों में होगी बारिश व बर्फबारी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच और छह फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में और छह फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, 9 और 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं, चार और पांच फरवरी को उत्तराखंड में पाला पड़ने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बढ़ने वाली है ठंड

न्यूनतम तापमान की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत में अगले सात दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला। यूपी में अगले दो तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। यानी कि ठंड में इजाफा होगा। इसके अलावा, मध्य भारत में अगले 48 घंटों के दौरान मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से तीन डिग्री की धीरे-धीरे गिरावट आएगी और उसके बाद उसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है। इसके अलावा, गुजरात में अगले चार दिनों के दौरान मिनिमम टेम्प्रेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री की गिरावट आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *