स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किया गया, जिसमें पेयजल, बिजली, क्षतिग्रस्त सड़क और बरसाती पानी के जमाव समेत आठ शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। सभी शिकायतों को प्रशासनिक अधिकारी रेखा राणा ने संबंधित महकमों को ट्रांसफर कर दिया है। मंगलवार को तहसील में आयोजित तहसील दिवस में शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से फरियादी समस्या से लेकर पहुंचे। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि सभी समस्या विभागीय प्रक्रियाओं से जुड़ी होने के चलते उन्हें ट्रांसफर किया गया है।
अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश देते हुए इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। मौके पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत, जल निगम के एई धर्मेंद्र प्रसाद, आशीष बहुगुणा, राकेश बिष्ट, सुनील भदूला, सुशील सेमवाल, पिंकी चंद, वर्षा भट्ट, प्रेम नेनवाल आदि मौजूद रहे।

