देहरादून वासियों ने द्रोण महोत्सव मेले में खरीदे हैन्डीक्राफ्ट उत्पाद।

गुरुवार को देहरादून स्थित सहस्त्रधारा रोड में आयोजित द्रोण महोत्सव मेले में जनमानस की खूब आवाजाही रही।

मेले में मैजूद हस्तशिल्पी ममता नेगी ने बताया कि प्राकृतिक रेशों से बने हैन्डीक्राफ्ट उत्पाद मेले में आ रहे लोगों को बहुत भा रहे है। मेले में प्रतिभाग कर रहे बुनकर और हस्तशिल्पियों ने बताया कि गुरुवार को बाकी दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ रही और साथ ही उनके बनाए हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी रही। हैन्डीक्राफ्ट उत्पादों के साथ-साथ लोगों ने फूड स्टाॅलों में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद भी लिया। साथ ही बच्चों को मेले में लगे रोमांचक झूलो ने आर्कषित किया।

द्रोण महोत्सव 2025 का आयोजन भारतीय ग्रामोत्थान संस्था, नेशनल जूट बोर्ड, यूएचएचडीसी एवं अन्य विभागो के सहयोग से  देहरादून में किया जा रहा है। ये मेला सहस्त्रधारा रोड स्थित आशाराम बापू आश्रम के सामने लगाया गया है। द्रोण महोत्सव मेला 7 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में देश के लगभग 12 राज्यों से बुनकर और हस्तशिल्प प्रतिभाग कर रहे है। इनके द्वारा बनाए गए विभिन्न हैन्डीक्राफ्ट उत्पाद मेले में प्रदर्शित किये जाएंगे। ये उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शित होंगे, जिन्हे आम जनता के सामने आत्मनिर्भर भारत का संदेश देने के लिए भी सजाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *