केरल में अवैध रूप से रहने वाले 27 बांग्लादेशी गिरफ्तार।

भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ केरल और महाराष्ट्र में बड़ा ऐक्शन लिया गया। केरल के कोच्चि में अवैध तरीके से रहकर काम कर रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन बांग्लादेशी नागरिकों को एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर क्षेत्र में एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बनकर विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बनकर विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना ने 2 सप्ताह पहले 28 वर्षीय तस्लीमा बेगम की गिरफ्तारी के बाद ‘ऑपरेशन क्लीन’ नामक एक विशेष अभियान शुरू किया था, जिसके तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं। वहीं, महाराष्ट्र में वर्सोवा पुलिस ने 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अवैध रूप से भारत में घुस आए थे और मुंबई में रह रहे थे। उनके पास से कुछ फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। मुंबई पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई। सीनियर अधिकारी ने बताया कि दोनों बांग्लादेशियों से पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर आगे का ऐक्शन लिया जाएगा।

अवैध बांग्लादेशी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा: नितेश राणे

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने दावा किया कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चिंता का विषय हैं। यह समाज का इस्लामीकरण किए जाने का एक प्रयास है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि अवैध प्रवासियों को भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राणे ने कहा, ‘अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं का यहां रहना सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा खतरा है। ये हमारे समाज का इस्लामीकरण किए जाने का एक प्रयास है। पिछली घटनाओं से पता चलता है कि यह मुंबई और देश के लिए एक गंभीर खतरा है।’ उन्होंने कहा कि मंगल प्रभात लोढ़ा और किरीट सोमैया समेत भाजपा नेता मुंबई के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। अवैध प्रवासियों को भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और उन्हें पाकिस्तान व बांग्लादेश में भेज देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nonono 1245 dog braces lovepluspet dog braces braces for a dog lovepluspet braces for dogs