हरियाणा में बड़ी वारदात, एक ही कमरे में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव

हरियाणा में एक बड़ी वारदात सामने आई है। रोहतक में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में पति, पत्नी और उनके दो बच्चों के शव पाए गए हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद है। यह वारदात रोहतक के बरसी नगर में हुई है। एक ही मकान में चार लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। दोनों बच्चों और महिला का गला रेता गया है, जबकि व्यक्ति के शव पर ऐसा कोई निशान नहीं पाया गया है। मरने वाले बच्चों में एक लड़का और लड़की शामिल हैं। पति के शव के पास एक सिरिंज भी बरामद हुई है। कमरे में शराब की बोतल भी मिली है।

पुलिस को संदेह है कि पति ने पहले तीनों की हत्या की होगी उसके बाद खुद के जीवन को खत्म कर दिया होगा। पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या के बाद आत्महत्या करने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विनोद पुत्र राजेंद्र, सोनिया पत्नी विनोद, लड़की युविका और बेटा अंश के तौर पर की गई है। यह घटना बरसी नगर में जींद बाईपास के नजदीक एक मकान में हुई। विनोद की उम्र 35 थी। युविका की उम्र 7 साल और बेटे अंश की पांच साल बताई जा रही है। पत्नी, बेटे और बेटी की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई है।

पुलिस ने बताया कि विनोद को अलग कमरे में मृत अवस्था में पाया गया है। विनोद के शव के पास इंजेक्शन और शराब की बोतल बरामद हुई है। घटना के बारे में तब पता चला जब संयोगवश विनोद का छोटा भाई विक्रम मकान पर पहुंचा। विक्रम को जब कोई मकान के भीतर से जब कोई हलचल नहीं महसूस हुई तो उसे संदेह हुआ। उसने भीतर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। मकान में विनोद का पूरा परिवार मृत आवस्था में पड़ा था। उसने तुरंत पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। मामले की सघन छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nonono 1245 dog braces lovepluspet dog braces braces for a dog lovepluspet braces for dogs