ढालवाला ऋषिकेश में 7 दिवसीय जूट वूलाइजेशन एडवांस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भारतीय ग्रामोथान संस्था, ढालवाला ऋषिकेश द्वारा आयोजित सात दिवसीय जूट वूलाइजेशन (Woolization) एडवांस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज 3 फरवरी को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 जनवरी से 3 फरवरी तक संचालित किया गया।

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जूट वूलाइजेशन की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोज़गार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में कोलकाता से आए वैज्ञानिक एवं मास्टर ट्रेनर श्री अमलचंद्र ढेका द्वारा प्रतिभागियों को एडवांस स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन अवसर पर भारतीय ग्रामोथान संस्था की अध्यक्षा श्रीमती गीता चंदोला उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था आगे भी महिलाओं को इस प्रकार की रोजगारपरक ट्रेनिंग उपलब्ध कराएगी, ताकि महिलाएं इन तकनीकों को सीखकर स्वरोज़गार की ओर आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बन सकें।


कार्यक्रम में भारतीय ग्रामोथान संस्था के पीआरओ श्री एन.पी. कुकशाल भी मौजूद रहे। संस्था की ओर से बताया गया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा संस्था द्वारा सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *